रायपुर

सेवा समिति में और भी संगठन जुड़ेंगे
01-Apr-2024 8:55 PM
सेवा समिति में और भी संगठन जुड़ेंगे

रायपुर, 1 अप्रैल। सेवा समिति के सदस्यों ने समाज सेवा में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ाने  विषय पर चर्चा की । यह तय किया गया कि विभिन्न समाज की महिलाओं को भी जोड़ा जाए। इस कार्यक्रम में भारतीय नारी शक्ति संघटन के मुख्य श्रीमति शताब्धि पांडे, श्रीमति संगीता, वरिष्ठ वकील श्रीमति हेमलता सिंह , कैंसर पीडि़त सेवा कार्य के संघटन के  श्रीमति अपराजिता शर्मा, समाज सेविका श्रीमती अर्चना , सेवा समिति समाज सेवा संघटन के पदाधिकारी श्रीमति बी अनिता राव , श्रीमती सी.लक्ष्मी , सेवा समिति के मुख्य सदस्य श्रीमती कपिला सिंह, श्रीमती बबिता दुबे  एवं सेवा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर राव  उपस्थित होकर विभिन्न विषय पर चर्चा की।


अन्य पोस्ट