रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। पिछले वित्त वर्ष के खाते बंद करने के बाद आज सार्वजनिक,निजी बैंक के साथ साथ डाकघर बचत बैंक इंडिया पोस्ट बैंक भी आज बंद रहे। पोस्ट बैंक तो दो दिन के बंद रखे गए हैं।
इससे पहले राज्य के सभी बैंकों में रविवार देर रात तक बैंकों में लेनदेन होता रहा। जो ठीक 12 बजे डेट बदलते ही थम गया। राज्य कोषालय से मिली जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से कल आधी रात तक 27 हजार बिलों पास हुए । इसमें किल 5200 करोड़ रूपए का भुगतान जारी किया गया । वित्त विभाग ने होली अवकाश को देखते हुए सभी डीडीओ से 22अप्रैल को ही चैक बुक जमा करा लिया था। किन्हीं कारणों से जो नहीं कर पाए थे उन्हें रविवार दोपहर तक जमा करने की सुविधा दी गई थी। इस तरह से कल आधे दिन में एक हजार बिल जमा हुए।
बहरहाल आज सभी बैंकों में लेनदेन बंद है। अधिकारी कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। डाकघर बचत बैंक में भी लेनदेन बंद रखा है । केवल चि_ी पत्री पार्सल का ही काम चल रहा है। डाक सर्किल ने कल भी लेनदेन बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान आनलाइन बैंकिंग सिस्टम के तकनीकी मेंटेनेंस का काम कराया जाएगा ।पहली बार विभाग ने दो दिन लेनदेन बंद रखने का निर्णय लिया है।
बजट आबंटन नहीं वेतन में होगी देरी
वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल 1 अप्रैल को बैंक बंद होने की वजह से वित्तीय कार्य दो तारीख से ही हो पाएगा। नए साफ्टवेयर के अपलोड होने के बाद विभागीय बजट रिलीज किए जाने पर वेतन भत्तों का भुगतान होगा। इसमें दो से तीन दिन और लग सकते हैं। ऐसे में राज्य कर्मियों को मार्च का वेतन परंपरा अनुसार पांच अप्रैल के बाद ही मिल जाएगा। इसी तरह से महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त का भुगतान भी तीन तारीख के बाद ही हो पाएगा।