रायपुर

इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में छग से आप कार्यकर्ता भी शामिल
31-Mar-2024 7:54 PM
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में छग से आप कार्यकर्ता भी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च। दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी, ईडी सीबीआई दुरूपयोग के विरोध में रविवार  को रामलीला मैदान दिल्ली में इंडिया गठबंधन ने  प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में पूरे देश से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली का नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय,व महासचिव संदीप पाठक सहित दिल्ली सरकार के वरिष्ठ नेता व मंत्री ने  सभा को संबोधित किया।

इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, राष्टवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार, सुनीता केजरीवाल, शिवसेना के  राष्ट्रीय नेता भी  संबोधित किया छत्तीसगढ़ से  पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, विजय गुरूबक्षाणी, नंदन कुमार सिंह, एम एम  हैदरी, बिलासपुर से प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला एवं अभिषेक मिश्रा तथा रायपुर लोकसभा से प्रद्युमन शर्मा, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सेन, जगन्नाथ महिलांग, कार्तिक निषाद, शुभम वर्मा, हरिशंकर नौरंगे, भुवनेश्वर सिंह डहरिया, कमल महान शामिल हुए। प्रवक्ता विजय  झा ने न्यायपालिका के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी अवधि में भी मुख्यमंत्री बने रहने की सुविधा प्रदान करने के लिए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट