रायपुर

पांच माह बाद गिरफ्तार हुए मोबाइल चोर
31-Mar-2024 3:00 PM
पांच माह बाद गिरफ्तार हुए मोबाइल चोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च।  रोशनदान तोड़ दुकान में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

 देवगांव खरोरा निवासी धनेश राय की समीप के गांव खौना के तिगड्डा (तिराहा) चौक में मोबाइल दुकान है। जहां 17अक्टूबर -23 को अज्ञात चोर  रोशन दान से दुकान अंदर घुस कर 10 मोबाईल फोन एवं नगदी चोरी कर गए। इस रिपोर्ट पर  धरसींवा पुलिस ने  धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर पड़ताल जारी रखे हुए थी। पांच माह बाद  इस मामले में खौना खरोरा निवासी आरोपी सुनील कुमार धृतलहरे उर्फ राजा एवं चंद्रशेखर धृतलहरे उर्फ शेखर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 3 मोबाईल फोन कीमती लगभग 30,000/- रूपए जप्त कर  धारा 34 भादवि. के साथ कार्यवाही की गई।

बकरी चोर की धमकी

 खरोरा थाने के ग्राम नवागांव खार में प्रिंस यादव और नीलू ने सुनीता यादव के यहां से एक बकरी चोरी कर 10 हजार में बेच दिया था।  इन बकरियों को चरवाहा नरेन्द्र चराने ले गया था। चुराने की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।


अन्य पोस्ट