रायपुर

सप्ताहभर से बंद पड़े मकान से 1 लाख की नगदी जेवर पार
30-Mar-2024 3:51 PM
सप्ताहभर से बंद पड़े मकान से 1 लाख की नगदी जेवर पार

परिवार गांव गया हुआ था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च।
  सप्ताहभर से बंद पड़े मकान चोरी हो गई। अज्ञात चोर सूना मकान देख कमरे का ताला तोडक़र आलमारी से 90 हजार के जेवर और 10 हजार की नगदी को चोरी कर ले गया। 

रविकांत शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसका पूरा परिवार 14 से 22 मार्च के बीच किसी काम से गांव गया हुआ। इस बीच अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर मकान का ताला तोडक़र कमरे में रखे आलमारी से 90 हजार रूपए के सोना, चांदी के जेवर और लॉकर में रखा 10 हजार रूपए को चोरी कर ले गया। रविकांत को इस बात की जानकारी 22 मार्च को घर वापस आने पर हुई। 

रविकांत ने बताया कि घर दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। और कमरे का सारा सामान फैला पड़ा था। अंदर कमरे में जाकर देखा तो आलमारी खुली और उसमें रखे नगदी जेवर नहीं थे। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास इस बारे में पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। तब रविकांत ने घर में चोरी होने के शक में कबीर नगर थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। 

देवेेद्र नगर इलाके के ई 20 सेक्टर-5 में घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी हो गई अज्ञात चोर बाइक सीजी 04 एलयू 1282 का ताला तोड़ उसे चुरा ले गया। लोकेश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने चोर के खिलाफ  379 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। 
 


अन्य पोस्ट