रायपुर
अवकाश के अगले तीन दिन भी खुले रहेंगे निगम के आफिस
29-Mar-2024 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। निगम के दफ्तरों में करदाताओं की लाइन लगने लगी है। इसे देखते हुए सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग कार्यालय करदाताओं के लिए आज से तीन दिनों तक खुले रहेंगे। इस दौरान नागरिक सम्पतिकर, यूजर चार्ज, जल कर, अन्य निगम करों का भुगतान कर सकते हैं।
करदाता नागरिकों से अपील की गयी है कि वे अपने समस्त करों का भुगतान 31 मार्च के पूर्व कर अधिभार की कार्यवाही की असुविधा से सुरक्षित रहें। 1 अप्रेल से कर अदायगी नहीं करने वाले करदाताओं से नियमानुसार अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे