रायपुर
कोलंबो में कथक
29-Mar-2024 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। शहर की नृत्यांगना सुश्री आशना दिल्लीवार ने भारत संस्कृति यात्रा के तहत कोलम्बो (श्रीलंका) में गुरूवार को लखनऊ घराना आधारित कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में आशना ने द्रुतलय में उठान, शिव वंदना, परन , ठाट, आमद त्रिताल में एवं राधा कृष्णा की पनघट ठुमरी का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम हिन्दुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रामकृष्ण मिशन कोलम्बो के सहयोग से आयोजित किया गया है।
आशना डॉ राजश्री नामदेव एवं श्रीमती अंजनी ठाकुर की शिष्या है। इसके पूर्व भी आशना ने विभिन्न शासकीय एवं प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे