रायपुर

शराब: डेढ़ दर्जन सुपरवाइजर बर्खास्त
29-Mar-2024 9:02 PM
शराब: डेढ़ दर्जन सुपरवाइजर बर्खास्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की शिकायत की जांच में दोषी प 16 सुपरवाइजरों को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है।

राजधानी के आउटर के  कई शराब दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की शिकायत हो रही थी। इस मामले में आबकारी उपायुक्त विकास गोस्वामी ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक ओवररेट की शिकायत पर जांच करायी गयी थी। कई जगहों पर ये जांच सही पायी गयी है, जिसके बाद अब विभाग ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इसी तरह की शिकायतों पर अन्य जगहों पर भी कार्रवाई हो सकती है।


अन्य पोस्ट