रायपुर

महानदी किनारे शराब बनाने की सामग्री जब्त, बना रहे आधा दर्जन फरार
28-Mar-2024 8:50 PM
महानदी किनारे शराब बनाने की सामग्री जब्त, बना रहे आधा दर्जन फरार

रायपुर, 28 मार्च। आरंग के  ग्राम चिखली महानदी के किनारे हीरानाला के पास महुआ से शराब बना रहे  लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को आते देख शराब बना रहे अज्ञात  तीन  चार लोग  भाग गए। घटना स्तर पर जाकर देखे तो काफी मात्रा में महुआ, शराब बनाने वाली सामग्री हांडी स्टील और मिट्टी के बर्तन शराब रखने का पीला एवं सफेद रंग के डालडा वाले 9 डिब्बे,एक बड़ा जरकिन साथ 70 लीटर वाले  3   एवं 60 लीटर वाले3 ,तीन बड़ा ड्रम नीले रंग का 250 लीटर का जिसमें अलग-अलग  महुआ शराब मात्रा करीबन 1365 बल्क लीटर महुआ शराब  जप्त किया गया। शराब की कीमत 204750 रुपए

महुआ पास 150 किलो कीमती 6750 एवं 70 किलो कच्चा महुआ कीमत 6300 कुल  217800 रुपए  जप्त किया। पुलिस ने धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया ।


अन्य पोस्ट