रायपुर
बोरा की पत्नी का भी बिलासपुर जोन तबादला
28-Mar-2024 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। भारतीय रेल सेवा के अधिकारी डॉ. दर्शनीता अहलुवालिया बोरा का उत्तर रेलवे दिल्ली से तबादला किया गया है। वह दपुमरे बिलासपुर जोन में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर भेजी गई है। डॉ. अहलुवालिया, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की पत्नी है। श्री बोरा भी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ मंत्रालय लौट रहे हैं। उन्हें दिल्ली से कार्यमुक्त कर दिया गया है। समझा जा रहा है कि श्री बोरा लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे