रायपुर
कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची हार का घोषणा पत्र
28-Mar-2024 8:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के लिए सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस के खस्ताहाल पर तीखा कटाक्ष कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से यह कहती रही है कि कांग्रेस का कोई नेता लोकसभा चुनाव लडऩे को तैयार नहीं है और उन्हें हार का भय सता रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची दरअसल कांग्रेस की करारी हार का घोषणा पत्र है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे