रायपुर
सरयूपारीण सभा का होली मिलन शनिवार को
28-Mar-2024 2:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मार्च। सरयूपारिण ब्राम्हण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार 30 मार्च रंगपंचमीको होली महोत्सव का आयोजन किया गया है। होली मिलन समारोह में,रायपुर दक्षिण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्राह्मण समाज के युवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा की विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपारीणब्राह्मण सभा करेंगे। इस अवसर पर युवा भजन गायक श्रीलल्लू महाराज की टोली राधा कृष्ण के स्वांग कर रासलीला करेगी। कार्यक्रम 30मार्च दिन शनिवार को समय शाम 3.00 बजे यूपारिण ब्राम्हण सभा के इंदिरा नगर(संजय नगर) स्थित भवन में होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे