रायपुर

चोरी के तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार
24-Mar-2024 1:59 PM
चोरी के तीन बाइक के  साथ एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च।
एसएसपी के निर्देश पर  मोटरसाइकिल चोरों सी धरपकड़ अभियान चलाया।  अभनपुर पुलिस टीम ने  पिछले 5 दिनों में 3 मोटरसाइकिल कीमत 1.35 लाख  रु को बरामद किया। शनिवार को आरोपी बुद्धिमान कोसारिया  (48) पचेड़ा से 01 मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । उससे अन्य 2 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है ।जप्त मोटरसाइकिल को संबंधित घटना क्षेत्र के थाना को सूचना भेजी गई है।
 


अन्य पोस्ट