रायपुर
होली की राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
23-Mar-2024 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मार्च। होली पर्व के अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि रंगो का उत्सव होली एक सांस्कृतिक, और पारंपरिक त्यौहार है। यह आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्यौहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे