रायपुर

शहर से चंदखुरी तक शराब, दोपहिया जब्त पांच कोचिए गिरफ्तार
23-Mar-2024 6:48 PM
शहर से चंदखुरी तक शराब, दोपहिया जब्त पांच कोचिए गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। होली पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग अलग इलाकों में शराब जब्त किया ।

मंदिर हसौद पुलिस ने  ग्राम पलौद स्थित मेन रोड चौराहा किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री करते कोच्ए  दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंह( 30) निवासी सतनामी पारा ग्राम पलौद को गिरफ्तार कर उससे 67 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 5,360/- रूपये तथा नगदी रकम 1200/- रूपये किल  कीमती 6,560/- रूपये जप्त किया ।

इसी तरह से  मोनेट रोड  बाजार चौक के पास सोहन साहू  (27) साल निवासी चंदखुरी बस्तीको गिरफ्तार कर उससे 40 पौवा देशी शराब कीमत 4,400/- रूपये जप्त किया।  पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत महाराजबंद तालाब केे पास योगेश ताण्डी नेहरू नगर को पकड़ा।  उसके पास रखी बोरी  में 35 पौवा देशी शराब कीमत 3850/- रूपये जप्त किया।  माना पुलिस ने   रमेश यादव ठेला  ग्राम धुसेरा  मुजगहन से 19  पौवा देशी मंदिरा प्लेन जप्त किया।  मंदिर हसौद के ग्राम कुरूद मोड़ पास अवैध रूप शराब बिक्री करते *ईश्वर बन्दे (24)  को गिरफ्तार कर उससे अवैध रूप से रखें 41 पौवा देशी शराब दोपहिया वाहन सी जी/04/पी एच/5341 जुमला कीमती लगभग 33280/- रूपये जप्त किया। सभी  आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


अन्य पोस्ट