रायपुर

सरकार से वार्ता के लिए नक्सलियों ने रखी शर्त-विकल्प
21-Mar-2024 6:58 PM
सरकार से वार्ता के लिए नक्सलियों ने रखी शर्त-विकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। सरकार से वार्ता को लेकर एक बार फिर से नक्सलियों ने बयान जारी किया है। नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने कहा है कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा लगातार बयान जारी कर वार्ता के लिए तैयार होने की बात कर रहे हैं। लेकिन वार्ता पर हमारे बयान का सीधा जवाब नहीं दे रहे।

माओवादियों ने कहा कि वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित होने की स्थिति में हम वार्ता के लिए आगे आएँगे 6 माह तक सशस्त्र बलों को कैम्पों तक सीमित कर नए कैम्प स्थापित ना किया जाए झूठी मुठभेड़ें बंद हो ।


अन्य पोस्ट