रायपुर

कौशिल्या विहार में चोरी-तोडफ़ोड़, बिजली की आंखमिचौली से भी लोग परेशान
21-Mar-2024 6:55 PM
कौशिल्या विहार में चोरी-तोडफ़ोड़, बिजली की आंखमिचौली से भी लोग परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। कौशिल्या विहार (कमल विहार) के रहवासी आरडीए की उपेक्षा के शिकार हैं। इलाके में रोजाना चोरी, और तोडफ़ोड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। और अब बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान हैं। हाल यह है कि वहां 18 घंटे तक बिजली गुल रही।

कौशिल्या विहार को अत्याधुनिक तरीके से बसाया गया था। मगर यहां लोग मकान बनाकर काफी परेशान हो चुके हैं। पिछले कई महीनों से तकरीबन हर घर में चोरी और असामाजिक तत्व तोडफ़ोड़ की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरडीए ने यहां पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा था।

तत्कालीन आरडीए चेयरमैन, और अन्य पदाधिकारियों ने पिछली सरकार के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिलकर चौकी खोलने की मांग भी की थी लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। और अब चोरों का हौसला बुलंद हो चुका है। न सिर्फ आम लोगों बल्कि आरडीए की संपत्तियों को भी उखाडक़र ले जाया जा रहा है। यही नहीं, स्थानीय निवासी बिजली की आंखमिचौली से भी परेशान हैं। कल 18 घंटे तक बिजली गुल रही। लेकिन आरडीए प्रशासन ने इस दिशा में कोई सुध नहीं ली। अब वहां के रहवासी आंदोलन पर विचार कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट