रायपुर
नालंदा, तक्षशिला पहुंचे कलेक्टर, एसपी युवाओं से बोले- खूब पढ़ो-खूब आगे बढ़ो
20-Mar-2024 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च। देर रात करीब 12 बजे कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस पी संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, नालंदा तक्षशिला पहुँच कर वहाँ की व्यवस्था परखी।
वहा अध्ययन कर रहे युवाओं से चर्चा भी किया। युवाओं से चर्चा के दौरान युवाओं से पूछने पर बताया कि कुछ युवा राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बच्चे यू पी एस सी की तैयारी में हैं। युवाओं ने कलेक्टर से पूछा की प्रिलिम्स की तैयारी और मुख्य परीक्षा के लिए किस पैटर्न में तैयारी किया जाये।
कलेक्टर ने तैयारी के टिप्स देते हुए कहा कि सफलता हासिल के लिए नियमित अध्ययन आवश्यक है। कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट अध्ययन भी ज़रूरी है। देश प्रदेश के अलावा वैश्विक स्थिति की जानकारी से अपडेट होने कहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे