रायपुर
कार का टॉप नीचे, पहिए उपर, एक घायल
20-Mar-2024 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च। बीती देर रात एक्सप्रेस-वे पर एक कार रेलिंग तोड़ते हुए खेत में जा पलटी। इस हादसे एक के घायल होने की खबर है। कार की हालत देखकर समझा जा सकता है ड्राइवर शराब नशे में तेज रफ्तार में था। दुर्घटनाग्रस्त कार होंडा अमेज़ ष्टत्र 10 हृक्च 3388 बिलासपुर की है। यह हादसा शंकर नगर से तेलीबांधा रोड पर ब्रिज के पास हुआ। कार सवारों की संख्या या नामों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कार के खेत में पलटने के बाद सवार पीछे की ओर डिग्गी के उपर के खिडक़ी (रियर विंडो) तोडक़र बाहर निकले। और कार छोड़ गए। तेलीबांधा पुलिस पड़ताल कर रही है। टीआई के मुताबिक यह कार बिलासपुर निवासी आनंद वर्मा की है, जिसे कल रात उनका पुत्र राहुल वर्मा चला रहा था, जो परीविक्षावधि डॉक्टर है। उसे मामूली चोट आई है। यह घटना रात 3 बजे के आसपास की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे