रायपुर

भाजपा प्रवेश के लिए कांग्रेस नेताओं को धमकी दी जा रही, जयसिंह पर भी दबाव-महंत
20-Mar-2024 3:53 PM
भाजपा प्रवेश के लिए कांग्रेस नेताओं को धमकी दी जा रही, जयसिंह पर भी दबाव-महंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि बीजेपी हमारे नेताओं को डरा धमका रही, मैं खुलकर नाम लेकर बता रहा हूं। हमारे दबंग पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर लगातार बीजेपी दबाव बना रही है पार्टी में आने, नहीं तो झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही। इसी तरह जांजगीर से लेकर तमाम लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धमकी दी जा रही। बीजेपी में शामिल हो जाओ,या कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र करो,लेकिन हम डरने वालों में से नहीं है।

कांग्रेस ने अपने रामगोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा की कमीशन बाजी  गबन की खबर को भाजपा की साजिश बताया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि लेटर बम और पदाधिकारियों के सार्वजनिक बयान, यह सब बीजेपी की साजिश है। बैज ने कहा कि हमारे नेताओं को डराया धमकाया जा रहा। पार्टी के विरुद्ध ऐसे पत्र लिखवाए जा रहे। डराकर विरोध में  बयान दिलवाए जा रहे। बीजेपी इन सब में माहिर, हमारे नेता डर में बीजेपी की बात मान रहे। नेता प्रतिपक्ष महंत ने भी  का  बैज के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह सच है  चि_ी और बयान उसी का हिस्सा है।


अन्य पोस्ट