रायपुर

महादेव सट्टा एप जर्मन बैटिंग तकनीक से बनाया गया, तीन लेयर में होता है कारोबार
20-Mar-2024 3:52 PM
महादेव सट्टा एप जर्मन बैटिंग तकनीक से बनाया गया, तीन लेयर में होता है कारोबार

चोखानी, तलरेजा 23 को पेश होंगे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च।
महादेव सट्टे में14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद  गिरीश तलरेजा और सुरज चौखानी को 23 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों से अब तक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में कई बडे खुलासे हुए है। इसमें खुलासा हुआ है कि विभिन्न देशों में महादेव ऑनलाइन बुक गेमिंग-सट्टेबाजी ऐप के साथ-साथ कई अन्य सट्टा ऐप  को बनाने के जर्मन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

बता दे की प्रवर्तन निदेशालय इस मामले मे प्रमोटरों से जुड़े सभी एंगल को बारीकी से जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार मुख्य प्रमोटरो को छुपाने अब तक केवल छोटे  प्यादों जिन्हे प्वाइंटर कहा जाता है  को फंसाया गया है ।जो इस पूरे मामले में छोटे स्तर के लोग है जिनका नाम सामने कर खुद को पाक साफ कर गिरीश तलरेजा और रतनलाल जैन देश छोड़ कर भागने की तैयारी में  थे लेकिन समय रहते ईडी ने  मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल से गिरफ्तार किया। लेकिन  रतनलाल फरार होने में सफल रहा।सट्टे में एक विदेशी आका की भी जानकारी निकल कर सामने आई है। ये जर्मन नागरिक बताया जा रहा है जो न केवल ऐप की प्रोग्रामिंग का मास्टरमाइंड है,बल्कि महादेव सट्टे के प्रमुख प्रमोटरों में से एक है।सूत्र बता रहे कि ईडी उस जर्मन नागरिक के उसके गृह देश और अन्य विदेशी संस्थाओं में धन के हस्तांतरण की जांच कर रही है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, महादेव ग्रुप तीन लेयर  पर काम करता है। पहली लेयर में ऐसे डेवलपर्स शामिल हैं जिन्होंने स्थानीय जरूरतों के आधार पर गेमिंग-सट्टेबाजी कार्यक्रम बनाया, यह सुनिश्चित करते हुए कि कुल एकत्रित धन का 40त्न ऐप का उपयोग करने वाले विजेता खिलाडिय़ों-उपयोगकर्ताओं को दिया जाता है, जबकि शेष 60त्न लाभ के रूप में महादेव के प्रमोटरो को जाता है।दूसरी लेयर में गिरीश तलरेजा और रातनलाल जैन जैसे व्यक्ति शामिल हैं , जो ऐप और समूह के संचालन का प्रबंधन करते हैं। वे हवाला और शेल कंपनियों के माध्यम से धन के संग्रह और हस्तांतरण का काम करते हैं...तीसरी लेयर  में पैनल ऑपरेटर शामिल होते हैं जो फील्ड पर समूह का संचालन चलाते हैं। वे उपयोगकर्ताओं को दांव लगाने और गेम खेलने के लिए ऑनलाइन लिंक प्रदान करते हैं, उपयोगकर्ताओं से ऑनलाइन पैसे इक_ा करते हैं और फिर इसे लेयरिंग के लिए दूसरी परत पर भेज देते हैं।समूह के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाइयों के बावजूद, संचालन जारी है, पैनल संचालक उपयोगकर्ताओं से पैसा इक_ा करने के बाद नगदी निकाल कर इसे दुबई भेज रहे है।

फिलहाल मामले मे गिरीश तलरेजा अभी ईडी की गिरफ्त में है जिससे ईडी कड़ाई से पूछताछ कर रही है । और जल्द ही इस पुरे मामले मे बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ सकती है।जानकारी के मुताबिक यही जर्मन नागरिक इस पुरे सट्टे के सचालन का मास्टरमाइंड है जिसे गिरीश तलरेजा और रातनलाल जैन और सुरज चौखानी अपना आका मानते है।
 


अन्य पोस्ट