रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। प्रदेश में कार्यरत संविदा आयुर्वेद चिकित्सकों ने राज्य शासन के प्रति दोयम दर्जा का व्यवहार पर रोष जताया है। एक बयान में छत्तीसगढ़ संविदा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ.योगेश शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों को वनांचल के स्वास्थ्य केन्द्रों के संविदा के रूप में 2003 से नियुक्त किया गया।
वनांचल क्षेत्र में पदस्थ संविदा आयुर्वेद चिकित्सकों ने पूर्ण मनोयोग से समर्पण भाव से कार्य करते हुए उक्त महामारी जैसे स्वास्थ्य समस्या को नियंत्रण में लाया ऐसे राज्य शासन एवं जनता के प्रति समर्पित हमारे छत्तीसगढ़ के संविदा आयुर्वेद चिकित्सकों के प्रति शासन के व्यवहार से सारे आयुर्वेद विभाग क्षुब्ध है। सरकार के कथनी और करनी में अंतर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को भी राज्य सरकार दर किनार कर रही है।
डॉ.शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विभागों में कार्यरत संविदा अधिकारियों राज्य शासन द्वारा घोषित संविदा वेतन का लाभ रहे है जबकि वहीं विगत 7 वर्षों से संविदा आयुर्वेद चिकित्सकों का वेतन वृध्दि नहीं की गई है। अतिम वेतन वृध्दि 2017 में हुई थी उसके बाद आज पर्यन्त तक कोई भी वेतन वृध्दि नहीं हुई है, जबकि इस विषय में में संघ शासन/प्रशासन को अवगत कराते रहा है। इस अवधि में अन्य विभागों के संविदा अधिकारी/कर्मचारियों की तीन-तीन वर्षों में दो बार वेतन वृध्दि का लाभ ले चुके हैं। आज यह स्थिति हो गई है कि चिकित्सक के अधिनस्थ कर्मचारियों का वेतन चिकित्सक से अधिक है।छ.ग. संविदा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ एव छग आयुर्वेद अधिकारी संघ शासन के इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए मांग की है कि अविलब मानदेय बढ़ाया जाय।