रायपुर
बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहुंचे नितिन नबीन का स्वागत
19-Mar-2024 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी नितिन नबीन के बिहार सरकार में नगरीय विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के मौके पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और विधायक मौजूद थे।
नितिन नबीन देर शाम कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे, साथ ही साथ चुनाव प्रबंध समिति की बैठक लेकर प्रचार की रणनीति पर चर्चा करने वाले हैं।
नितिन नबीन को कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया। मंगलवार को यहां पहुंचे तो स्वागत के लिए प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने एक-एक कर नितिन नबीन का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश के महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, ललित जयसिंह, आकाश विग, संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित अन्य नेता भी थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे