रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। शहर के अलग - अलग स्थानों से चुराए गए 4 नग दोपहिया वाहनों के साथ अमित शर्मा को गिरफ्तार किया गया ।
दो दिन पहले मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना मिली कि मेकाहारा अस्पताल के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश रहा है। वहां जाकर मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित शर्मा 28 साल निवासी निरमा फैक्ट्री के पास थाना विधानसभा होना बताया।
वह गाडय़िों के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। कड़ाई से पूछताछ में उसने वाहन को चोरी और रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 दोपहिया वाहन चोरी कर मेकाहारा अस्पताल के पार्किंग में छिपाकर रखना बताया। अमित शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी के चारों बाइक जप्त किया आरोपी से जप्त चोरी की का अपराध धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।
नाबालिग को भगा ले
जाने वाला गिरफ्तार
उरला पुलिस ने 13 वर्षीय बालिका को बरामद किया। उसने बताया कि राहुल सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी कुम्हारी जिला दुर्ग बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर ज़बरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस पर धारा 366,376,376(2)(ठ्ठ) भादवि एवं धारा 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ़्तार किया गया ।
ऑनलाईन सट्टा, गिरफ्तार
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने गंज पुलिस के साथ एक आनलाइन सटोरिए को पकड़ा। मुखबीर की सूचना पर कुम्हारपारा में पकड़ा। पूछताछ में उसने नाम मधुर साहू निवासी कुम्हारपारा गंज बताया। उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक किया तो सट्टा चल रहा था।। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सटोरिये को गिरफ्तार कर उससे एक मोबाईल फोन कीमत 20,000/- रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
कार जलाने वाला गिरफ्तार
माना के टेमरी में कार में आग लगाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। राकेश कुमार ने पिछले सप्ताह 11 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर रखे टाटा ऐस वाहन को आग लगा दी है। विवेचना के दौरान आसपास के कैमरे को देखा गया सीसीटीवी में देवपुरी के रहने वाला कार्तिक मंडल घटना स्थल के आस पास देखा गया था। उससे पूछताछ करने पर पुरानी बात को लेकर कार में आग लगाना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार किया गया।