रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। देवेंद्र नगर सेक्टर 4 स्थित होरा चौक पर चेन स्नेचिंग की दूसरी घटना हुई।मॉर्निंग वॉक पर निकली मोवा निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए।2 अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। 1 लाख रुपए कीमत की 2 तौला चेन लूटकर हुए फरार हुए। यह तीन दिन पहले शंकर नगर चौपाटी में हुई वारदात की ही पुनराृत्ति है।
शनिवार सुबह राजनांदगांव में पदस्थ डीएसपी की माता जी के गले से भी चेन लूटकर फरार लुटेरों का कोई सुराग नही मिला। 3 दिन में दूसरी बड़ी चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है।यह दूसरी घटना देवेंद्र नगर थाना इलाके की है । और घटना का तरीका भी एक जैसा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पड़ताल कर रही है।
देवेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक इस वृद्दा के गले से चैन उड़ाने वे ताड़े हुए थे। दोनो बाइक सवार युवक मुंह में कपड़ा बांघे कुछ दूरी पर खड़े थे। इन्हें वृद्धा ने भी देख लिया था। और शक भी किया कि क्यों खड़े हैं? फिर भी वह आगे बढ़ीं। उन युवकों को पार कर जा रहीं थीं कि कुछ दूर आगे बढ़ते ही बाइक को स्पीड देकर वृद्धा के गले से छीनकर भाग निकले। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने से पतासाजी में दिक्कत हो रही है। देवेंद्र नगर पुलिस, शंकर नगर घटना से जोडक़र जांच कर रहे हैं। उधर सिविल लाइन पुलिस को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वह पुराने जेबकतरों छिंतई करने वालों अपराधियों की तलाश और पूछताछ कर रही है। कल रात हुई थानेदारों की बैठक में एसएसपी संतोष सिंह ने निर्देशित किया कि जेल से रिहा हुए पुराने अपराधियों पर मुखबिर लगाकर निगरानी रखी जाए।