रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को प्रदेश के एक बड़े एडवर्टाइजिंग फर्म के दफ्तर में दबिश दी। इस फर्म के संचालक मूलत जबलपुर के निवासी हैं। और इनका दवाइयों का भी बड़ा कारोबार है। ईडी के अफसर फर्म के तेलीबांधा इलाके में स्थित आफिस में छापेमारी की । इस एड फर्म का आउटडोर एडवर्टाइजिंग यानी प्रदेश भर में होर्डिंग्स प्लैक्स के जरिए विग्यापनों का एमपी सीजी दोनों ही राज्यों में बड़ा काम है। यह कुछ वर्ष पहले ही छत्तीसगढ़ आया है। ईडी सूत्रों ने बताया कि चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी और सरकार के विग्यापनों के आर्डर, मोड आफ पेमेंट जैसे तथ्यों को लेकर पूछताछ और बिलिंग और विग्यापनों के रिलीज आर्डर के हार्ड और साफ्ट कापी सी भी पड़ताल की गई। ईडी अफसरों ने जरूरत पड़े पर बुलाने की भी बात कही।
इससे पहले शहर के कारोबारी, मैरिज पैलेस और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिक के बड़े भाई से ईडी ने की दो दिन लगातार पूछताछ की। यह पूछताछ हवाला कारोबारी अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी से जमीन की खरीद फरोख्त के सुबूत मिलने के बाद की गई । दम्मानी भाई महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कारोबारी ने दम्मानी भाई को जमीन बेचकर पैसा लिया या उनसे जमीन खरीदा। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने इन सौदों के पेपर ईडी को सबमिट कर दिया है । उसके बाद ईडी ने आवश्यक होने पर पुन बुलाने पर आने के निर्देश देकर जाने दिया।