रायपुर
वंदे भारत ट्रेन के लिए डीआरएम को ज्ञापन
18-Mar-2024 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। दुर्ग से विशाखापत्तनम के मध्य वंदे भारत ट्रेन की घोषणा हुई थी, जो किन्ही कारणों से फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसे लेकर सर्व आंध्र समाज के प्रतिनिधियों ने रायपुर डिविजन के डी आर एम को ज्ञापन सौंपा। समाज ने डीआरएम से कहा कि हम सब नियमित विशाखापत्तनम आना जाना करते है और हमे एक द्रुतगामी आवागमन साधन की आवश्यकता है और वंदे भारत ट्रेन इसका अच्छा विकल्प है। इसलिए यह सुविधा दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में आंध्रा एसोसिएशन, आंध्रा ब्राम्हण समाज, तेलगू अभ्युदय ब्राम्हण समाज, तेलगू वेलफेयर सोसायटी, रेड्डी संगम छत्तीसगढ़ शिष्टिकरणा समाज, शोलापुरी सेवा समिति के पदाधिकारी शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे