रायपुर
विश्वकर्मा समाज के लोग मेहनतकश होते हैं- विधायक
18-Mar-2024 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 18 मार्च। समीपस्थ ग्राम थनौद में विश्वकर्मा समाज का सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक के पहुंचने पर समाज के लोगों ने बाजे-गाजे के साथ एवं पुष्पहार द्वारा विधायक का स्वागत किया। विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज का लोगों के बीच अद्भुत समन्वय है, इस समाज के लोग नवनिर्माण का कार्य करते हैं, जिससे सभी के बीच घुल मिलकर रहते हैं। विश्वकर्मा समाज के लोग मेहनतकश होते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद सदस्य सूरज साहू, वेदव्यास तारक, गौरव शर्मा, तुलसी तारक, तिलक सिन्हा सहित ग्रामवासीगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे