रायपुर
मिट्टी से बन रही नाली
18-Mar-2024 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 मार्च। महापौर एजाज ढेबर के वार्ड में नाला निर्माण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां ठेकेदार के आदमी सीमेंट बचाने नाले की चौड़ाई में कंक्रीट मिक्स की बजाए मिट्टी के बोरे डाल रहे हैं । पूरा काम दिन ढलने के बाद से रात तक किया जा रहा है। खोदाई के बाद खोखले हुए दुकानों के फर्श और सडक़ के नीचे भी गीली मिट्टी के बोरे भरे जा रहे है। कई जगह ये बोरे दीवार के बीच भी दिख रहे हैं। जिससे भविष्य में नाले के कंक्रीट और सडक़, दुकान के बीच जमीन धसने का खतरा बना रहेगा। इसकी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि सब इंजीनियर ही इसका ठेकेदार है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे