रायपुर
नागपुर के तीन समेत 106 अस्पताल इलाज के लिए मान्यता दी सरकार ने
18-Mar-2024 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 मार्च। शासकीय कर्मचारियों के अस्पतालों में इलाज के लिए मान्यता प्राप्त हास्पिटल की लिस्ट राज्य सरकार ने जारी कर दी है। बीमार होने की स्थिति में राज्य सरकार के कर्मचारी प्रदेश के 103 और राज्य के बाहर के 3 अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। राज्य सरकार ने अस्पतालों की पूरी लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगी। बाहर के जिन अस्पतालों को मान्यता दी गयी है, उनमें से तीनों अस्पताल नागपुर के है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे