रायपुर
शिखा वन सचिव, अलंग को बिलासपुर का प्रभार
16-Mar-2024 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मार्च। राज्य शासन ने बीती रात चार और आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें दो माह पूर्व ही पदस्थ किए गए इन अफसरों को पुन: स्थानांतरित किया गया है। बिलासपुर कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी को सचिव वन विभाग बनाकर संजय अलंग को कमिश्नर का प्रभार दिया गया है । बिलासपुर शिखा राजपूत का गृह जिला होने की वजह से बदला गया है।अलंग को दूसरी बार संभाग का दोहरा प्रभार दिया गया है । वे पहले बिलासपुर के साथ सरगुजा संभाग के भी कमिश्नर रहे हैं। कुंदन कुमार को आयुक्त गृह निर्माण बनाए जाने के साथ ही अयाज तंबोली को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त करने की संभावना बढ़ गई है। इसी तरह से शारदा वर्मा को सामान्य प्रशासन से मुक्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे