रायपुर
डीडी नगर क्षेत्र के बाजारों में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला
15-Mar-2024 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मार्च। जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीडी नगर वार्ड क्रमांक 41 के रोहिणीपुरम , शिक्षक कॉलोनी डंगनिया, पटेलपारा सहित अन्य बाजार क्षेत्रों में छापेमारी की । जहां 5 दुकानदारों से गंदगी कचरा फैलाने, डस्टबिन नहीं रखने पर 1200 रूपये जुर्माना वसूला।
कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार राजधानी में स्वच्छता अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले एवं दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों को कड़ी समझाईश देकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। उनसे दुकान में डस्टबिन रखने एवं सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके सफाई मित्र को सफाई वाहन में नियमित देकर राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ स्मार्ट सिटी बनाने सहभागिता दर्ज करवाने अपील की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे