रायपुर
मुगेली और शिवपुर सीएमओ को चेक का अधिकार
14-Mar-2024 9:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 मार्च। राज्य शासन ने मुंगेली नगर पालिका और कोरिया जिले के शिवपुर चर्चा नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्षों को प्रदत्त वित्तीय अधिकारों को निलंबित करते हुए आगामी आदेश पर्यंत दोनों नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को एकल हस्ताक्षर से धनादेश (चेक) जारी करने के लिए प्राधिकृत किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसी तरह से अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए मुंगेली को 11.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इसके तहत आगर नदी सौंदर्यीकरण के लिए 3.8 करोड़, चौपाटी निर्माण के लिए 48.13 लाख, देवांगन समाज मुक्तिधाम के लिए 48 लाख, स्मार्ट टायलेट निर्माण के लिए 26 लाख रुपये दिए गए। डिप्टी सीएम साव ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे