रायपुर
बैटरी बाइक में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
14-Mar-2024 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मार्च। राजधानी में गुरुवार की सुबह-सुबह में बड़ी घटना हो गई। माना अम्लीडीह रोड माना के पास एक बैटरी चलित गाड़ी में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक एक शख्स रायपुर एयरपोर्ट से लौट रहा था। इस दौरान यह घटना घटी है। बैटरी गाड़ी में सवार शख्स ने बताया कि जलने की गंध आने पर उसने बाइक रोका और देखते ही देखते आग भभक पड़ी। इस घटना में गाड़ी पूरी तरह जल गाई। फिलहाल समय रहते शख्स ने सूझबूझ से अपनी जान बचा ली है। मौके से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे