रायपुर

शारीरिक शिक्षाक संघ का प्रांतीय महासम्मेलन कल
13-Mar-2024 4:15 PM
शारीरिक शिक्षाक संघ का प्रांतीय महासम्मेलन कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का कल  14 मार्च को मेडिकल कॉलेज हॉल में  प्रांतीय महासम्मेलन  आयोजित है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  मुख्य आतिथ्य में  अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग करेंगे ।वहीं अति विशिष्ट अतिथि सुनील सोनी  सांसद रायपुर व टंकराम वर्मा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा विशेष अतिथि डॉ. प्रकाश ठाकुर, सुशील मिश्रा प्रदेश संरक्षक उपस्थित रहेंगे।  छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के रायपुर जिला सचिव भोजराम मनहरे ने बताया कि यह सम्मेलन में पूरे प्रदेश से लगभग 3500 व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति होगी ।

 प्रदेश अध्यक्ष हरीश देवांगन ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समिति बनाकर उनकी जिम्मेदारी सौंपी है।  मेजबान रायपुर में यह महासम्मेलन होने से रायपुर के सभी व्यायाम शिक्षकों में भारी उत्साह है।  विजय रत्नाकर ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को उपस्थिति होने की अपील किया है ।


अन्य पोस्ट