रायपुर

सराईपाली से आ रहे युवकों से बिना डिपाजिट, विथड्राल फार्म के 10 लाख रुपये जब्त
12-Mar-2024 2:59 PM
सराईपाली से आ रहे युवकों से बिना डिपाजिट, विथड्राल फार्म के 10 लाख रुपये जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च। 
पुलिस ने लोकसभा चुनावों के नजरिए से चैकिंग शुरू कर दी है। कल ऐसी चैकिंग के दौरान मंदिर हसौद पुलिस ने  10 लाख रूपये नगद जप्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास चेकिंग प्वाइंट लगाया था । इस दौरान कार क्रमांक सीजी 08 एसी 6699 को चेक करने पर बैग में लाखों रूपये नगदी रखी मिली। कार  सवारों ने अपना नाम स्वरूप सिंग, प्रथम अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल निवासी सराईपाली महासमुंद का बताया। नगद रकम के संबंध में वे कोई बिल, जमा या निकासी फार्म आदि नहीं दिखा गुमराह करते रहे। 

उनसे कुल 10 लाख रूपये  को धारा 102 के तहत  जप्त किया गया है।  व्यक्ति का नाम -1. स्वरूप सिंह पिता मंजीत सिंह उम्र 35 साल निवासी उयिापारा थाना सराईपाली महासमुंद। 2. प्रथम अग्रवाल पिता अम्ब्रेश अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी अग्रसेन चौक सराईपाली। 3. आकाश अग्रवाल पिता स्व. सुरमान अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी झिलमिला सराईपाली।


अन्य पोस्ट