रायपुर

बोर में न नहाने, गाड़ी ठीक से चलाने की सलाह देना महंगा पड़ा, मारपीट
12-Mar-2024 2:56 PM
बोर में न नहाने, गाड़ी ठीक से चलाने  की सलाह देना महंगा पड़ा, मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च।
मोहल्ले के सार्वजनिक बोर पर नहाने से मना करने,शराब पीने के लिए  रूपए न देने और गाड़ी ठीक से चलाने की सलाह देने जैसे मामलों को लेकर सोमवार को मारपीट ,जानलेवा हमले की आधा दर्जन घटनाएं दर्ज की गईं।

खम्हारडीह पुलिस ने कल रात  इलाके के भवानीनगर में दो पक्षों के महिला पुरूषों के बीच मारपीट का मामला दर्ज किया । रात करीब 9.30 बजे कृष्णा, गौतम, लल्ला और साथी मोहल्ले के सार्वजनिक बोर पर नहा रहे थे। यह देख वहां रहने वाली  गंगा पुरैना(48) मे मना किया । इस पर इन तीनों ने गंगा से गाली गलौज,हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर सजनी धृतलहरे ने सुकुन पुरैना,गणेश्वरी पुरैना और गंगा पुरैना पर मारपीट का मामला दर्ज कराया। दोनो पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने  अपराध दर्ज कर लिया है। 

इधर डीडी नगर के चंगोरा भाठा के सीता चौक के पास पेड़ से बालक समीर सोनी कल शाम  आम तोड़ रहा था। इस बात पर किसी अग्यात ने उससे मारपीट की। पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

खम्हारडीह के अमन नगर में कल रात घनीराम बघेल, विशाल बघेल ने पुरानी रंजिश पर अनिल जगत ( 30) के साथ गाली गलौज, हाथ मुक्के,राड से मारपीट कर जान लेने का प्रयास किया । अनिल ने मामला दर्ज कराया । बजरंग नगर बीरगांव में कमलेश निर्मलकर, मनीष ध्रुव ने सुब्रत बारिक से शराब पीने के लिए रूपए मांगे।  मना करने पर दोनों ने गाली गलौज मारपीट कर चाकू से सुब्रत के कूल्हे पर हमला कर फरार हो गए । सुब्रत ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा निवासी सुधीर बिसेन कल रात करीब 8 बजे महिला जेल परिसर मोड़ से अपनी बाइक से जा रहा था। उसी रास्ते दो अन्य युवक बाइक से जा रहे थे। दोनों ने गाड़ी ठीक से क्यों नहीं चला रहे हे कहकर  सुधीर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की । सुधीर ने रात गंज पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई ।? सतबहनिया मंदिर के पास रामकुंड में कल रात अजय,विजय और राजू ढीमर   गीता ढीमर के भाई राकेश से मारपीट कर रहे थे। बीच बचाव करने गए गीता के पति भानु  की भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। गीता ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

आरंग के गांव अकोलीखुर्द मं कल रात बेलटुकरी निवासी अजीत टंडन (32) के साथ उसके डेढ़ साले संजू बांधे ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 
पीड़ित पक्षों की रिपोर्ट पर संबंधित थाना पुलिस ने धारा 294,506,323,34 का अपराध दर्ज कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट