रायपुर
बिहार की युवती की होटल में मिली लाश
12-Mar-2024 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 मार्च। शहर के एक होटल के कमरे में युवती की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला झूलेलाल चौक स्थित होटल रिलेक्स इन के कमरा नंबर 109 का है। जहां संदिग्ध लाश मिली है। बताया जा रहा है युवती नालंदा बिहार की रहने वाली है। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
युवती 3 दिन पहले ही होटल में ठहरी थी। उसका नाम जोया खातुन बताया है। कमरे में पुलिस को शराब की बोतलें और जले हुए सिगरेट भी मिले हैं।
पुलिस होटल के सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि जोया के साथ उसकी एक सहेली भी आई थी जो चली गई। पुलिस उसे भी पूछताछ के लिए बुला रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे