रायपुर
10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
11-Mar-2024 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मार्च। गंज पुलिस ने 10 किलों से अधिक गांजे के साथ यूपी के युवक को गिरफ्तार किया । मुखबीर ने सूचना दी कि फाफाडीह चौक स्थित ओव्हर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने के फिराक में है। मौके पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय श्रीवास (25) निवासी ग्राम रमैयापुर थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट उत्तरप्रदेश का होना बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला। जिसका कुल वजन 10किलो है। अजय श्रीवास को गिरफ्तार और गांजा जब्त कर धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे