रायपुर
मोती बाग चौक के पास बिजली पोल में लगी आग
09-Mar-2024 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 मार्च। मोती बाग चौक के पास शनिवार सुबह दरगाह के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। बिजली पोल से आग की लपटे देखकर लोग सहम गए। वही आसपास के दुकानवालों ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना कोतवाली थाने और फायर ब्रिगेड को दी। टीम ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। वैसे आग ज्यादा नहीं थी। इस घटना से कोई जन हानी नहीं हुई।
बता दें कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं होती रही है। जिला प्रशासन द्वारा निजी दफ्तरों और होटल समेत शहर में संचालित कई व्यावसायिक परिसरों के संचालकों को आगजनी से निपटने वाटर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। ताकि मौके पर बड़ी दुर्घटना को टाली जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे