रायपुर

गांजा, शराब के साथ दो बंदी
09-Mar-2024 4:34 PM
गांजा, शराब के साथ दो बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च।
गोलबाजार और आजाद चौक पुलिस ने सवा दो किलो गांजा और 5940 लीटर देशी शराब के साथ अनिकेत यादव उर्फ शेरा, शेख जमील को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी गांजा और शराब को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। जिसे एण्टी क्राइम थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए। उनके कब्जे से पौने दो किलो और शराब को जब्त कर कार्रवाई की गई। 

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सुचना मिली कि गोलबाजार क्षेत्र अंतर्गत दाई कोरा भवन के सामने रोड के पास एक व्यक्ति अपने पास नायलॉन के थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर एण्टी क्राइम और गोलबाजार पुलिस ने  मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिकेत यादव उर्फ शेरा  जोरापारा,  का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैला  की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 116 ग्राम गांजा जब्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की। 

आजाद चौक पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी शेख जमील निवासी ईदगाह भाटा लाखेनगर चौक थाना आजाद चौक से 5.940 लीटर कीमती 2640 रु. की देशी मशाला अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

 


अन्य पोस्ट