रायपुर
रामायण ग्रंथ भेंटकर किया सम्मान
08-Mar-2024 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मार्च। किरण न्युज एजेंसी के संचालक उत्तम कुमार साहू ने बाम्बे मार्केट रायपुर सेंटर में मेहनती सहयोगी खन्ना न्युज एजेंसी के संचालक सेनापति खन्ना,टीकाराम यादव,चूड़ामणि साहू,का समाजिक रत्न रामचरित मानस रामायण ग्रन्थ भेंटकर सम्मान किया। सम्मान समारोह में सभी अखबार के प्रसार विभाग से रामायण ग्रन्थ भेंट करने उपस्थित रहे। विरेन्द्र मिश्रा,कमलेश ठाकुर,विकास मिश्रा,डोमेन्द्रर ठाकुर,गुनेन्द्र देवांगन,प्रवीण अवस्थी,देवव्रत साहू,राजेश वर्मा,खेलुराम साहू,विनय वर्मा उपस्थित रहे। रामायण टीकाकार नोहरलाल साहू बावनकुरिया की स्मृति में सन 2016 से मार्च 2024 तक 5025 वां समाजिक रत्न सम्मान रामायण ग्रन्थ से सम्मानित हुए ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे