रायपुर

ठगी: एक में काले पेपर से नोट बनाने का झांसा देकर 1.63 लाख वसूले
08-Mar-2024 4:07 PM
ठगी: एक में काले पेपर से नोट बनाने का झांसा देकर 1.63 लाख वसूले

रायपुर, 8 मार्च। 21.63 लाख रूपए की धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 20 लाख 100 से अधिक लोगों के नाम पर वसूले गए । तो दूसरे ने काले रंग के पेपर से नोट बनाने का झांसा दिया। डीडी नगर पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्ण कुमार यादव  तात्यापारा स्थित उज्जीवन स्माल फायनेंस  बैंक में  कार्यरत रहा है । उसने 23 फरवरी 22 से 17 जुलाई 23 के बीच 104 लोगों को बैंक कर्ज दिलाया। जो करीब 20 लाख रूपए थे। लेकिन रकम जमा न कर  धोखाधड़ी करता रहा। इन कर्जदारों  में से एक राघवेंद्र द्विवेदी(27) ने बैंक से नोटिस आने पर कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर धरमपुरा माना में एक ठग त्रिलोचन राउत ने ललित साहू से 1.63 लाख रूपए ठगे। त्रिलोचन ने पिछले वर्ष 1 अक्तूबर से 3 नवंबर 23 के बीच यह वसूली की। 


अन्य पोस्ट