रायपुर

रायपुर निगम के 62 करोड़ बकाए थे मिले 62 लाख भी नहीं
07-Mar-2024 4:12 PM
रायपुर निगम के 62 करोड़  बकाए थे मिले 62 लाख भी नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च।
परसों रायपुर निगम सभापति प्रमोद दुबे की मांग के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने कल सभी नगर निगमों के लिए अधोसंरचना मद से  राशि जारी कर दी है ।
 इसमें रायपुर निगम को बकाया 62 करोड़ रूपए मिलना था,लेकिन मिले 62 लाख भी नहीं। मंत्री ने गृह जिले बिलासपुर को सर्वाधिक 5 करोड़,अम्बिकापुर को 2 करोड़ 84 लाख चिरमिरी साढ़े 6 करोड़. रायपुर नगर निगम को  26 लाख अरुण साव जी ने दिए। याने प्रत्येक विधानसभा हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए। 

सभापति  दुबे ने इस राशि का प्रति वार्ड वार आबंटन का आंकलन किया तो 37142 रु प्रति वार्ड अरुण साव जी ने वार्ड विकास के लिये दिया है। उनका कहना है कि नई सरकार आने केबाद हुए तबादलों में जो अधिकारी रायपुर आ रहे हैं उनके बंगले में रोजाना 50000 रु  खर्च करवा रहे हैं। इतना ही नहीं दुबे ने भाजपा के 2 वार्डो को गोद लेकर 50-50 हजार देने की घोषणा की ।
 


अन्य पोस्ट