रायपुर
विधायक के प्रयास से मिला मुआवजा
07-Mar-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 7 मार्च। अभनपुर विधानसभा के ग्राम छटेरा में साल 2012,13 से उचित मुआवजा के लिए भटक रहे 19 किसानों को जो कि गिधवा, छटेरा, चरौदा मार्ग में स्थित कृषि भूमि का मामला था, जिसे अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने इन किसानों के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में उठाकर पीडि़त किसानों को न्याय दिलाया। किसानों का लाखों रुपए का भुगतान शीघ्र किया गया, किसानों ने विधायक के छटेरा प्रवास के दौरान स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे