रायपुर

दिल्ली का ड्रग सप्लायर आकाश फिर गिरफ्तार
06-Mar-2024 4:28 PM
दिल्ली का ड्रग सप्लायर  आकाश फिर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। 
एम.डी.एम. ड्रग्स की सप्लाई चेन के  सप्लायर आकाश भारद्वाज को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई है। पिछले माह गिरफ्तार एक विक्रेता की निशानदेही पर इसे पकड़ा गया। आकाश, 8-9 माह पहले भी  गिरफ्तार किया गया था।सिविल लाईन पुलिस ने  धारा 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।

इस मामले में पुलिस ने  7 फरवरी  को आरोपी दीपांकज मोहंती उम्र 28 साल निवासी बैकुण्ठपुर जामपारा, थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया हाल पता बेलकम हाईट शंकर नगर  को गिरफ्तार किया था। उसके पास से अलग-अलग पुडिय़ों में  कुल लगभग 4.31 ग्राम एम.डी.एम. ड्रग जब्त  किया था। इनके अलावा 1  आई-फोन, 1 एल.सी.डी. डिस्प्ले एवं नगदी रकम कुल   50,000/- रूपये जप्त किया था।दीपांकज से  ड्रग्स के सप्लाई चैन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दिल्ली निवासी आकाश भारद्वाज से क्रय करना बताया था। इस पर पुलिस दिल्ली भेजा गया ।  दिल्ली में  कैम्प कर उत्तम नगर से आकाश भारद्वाज (29) को गिरफ्तार किया। उसने भी दीपांकज को सप्लाई करना स्वीकार किया। आकाश भारद्वाज को गिरफ्तार कर उससे 1  मोबाईल फोन, नगद 1,000 ? एवं वजन मापक इलेक्ट्रानिक यंत्र जप्त किया गया। 

 


अन्य पोस्ट