रायपुर
कानन पेंडारी ने नर-मादा गौर रिलायंस के जामनगर जू को बदले में मिलेगी मशीनें
05-Mar-2024 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। जामनगर के लिए पिछले महीने केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण यानी (सीजेडए) ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कानन से 2 मादा और 1 नर गौर ले जाने की अनुमति दे दी है?। इसके बदले में रिलायंस ग्रुप ने सीएसआर मद से छत्तीसगढ़ को एक गाड़ी और एक्सरे मशीन देने का वादा किया है। । कंपनी ने यह आफर लेटर दिसंबर में दिया था। यह गौर जोड़े को ग्रीन्स जुलॉजिकल सेंटर मोती खावड़ी जामनगर के जू में रख ब्रीडिंग करने के उद्देश्य से मांगा गया है। यह अंबानी समूह द्वारा संचालित जू है। इसके बदले छत्तीसगढ़ के वन्य प्राणी विभाग ने एक रेस्क्यू वाहन की मांग की थी। लेकिन अंबानी समूह ने एक गाड़ी और एक्स-रे मशीन देने की हामी भरी है। ये दोनों गौर किसी भी दिन ले जाए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे