रायपुर

बच्चों की जान के बदले फिरौती, गिरफ्तार
05-Mar-2024 6:32 PM
बच्चों की जान के बदले फिरौती, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मार्च। बच्चों की जान प्यारी है तो ढाई लाख रूपए लेकर आने की धमकी देने वाला तरूण चौहान अब हवालात जा पहुंचा । वह  प्रार्थिया के घर में ही  किराये में रहता था।

पीली बिल्डिंग गली ममता पोहा मिल कुम्हार पारा निवासी सीमा सिरके ने शनिवार को थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक 2 मार्च की रात सीमा अपने दोनो बच्चो के साथ घर में सो रही थी। रात करीबन 21.30 बजे  उसके मोबाईल नंबर 8319555281 में किसी अज्ञात मोबाईल नंबर 7440938629 के धारक ने कॉल कर  डराते-धमकाते हुए बोला कि अपने दोनो बच्चो की सलामती चाहते हो तो 2.50 लाख रूपये लेकर  वी.आई.पी रोड  आ जाओ नहीं तो आपके बच्चो को मार डालूंगा। कहते हुए धमकी दिया। इस रिपोर्ट पर  गंज पुलिस ने धारा 384 भादवि. का अपराध दर्ज किया।

साइबर सेल की मदद से फोन नंबर की पतासाजी के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने कुम्हार पारा थाना गंज निवासी तरूण चौहान (23)को  पकडक़र घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपनी बुआ के सिम को अपने मोबाईल फोन में डालकर कॉल करना  स्वीकार किया। और उसे घटना में  मोबाईल फोन तथा 1 सिम जप्त किया।


अन्य पोस्ट