रायपुर

पुलिस की चुनावी चेकिंग, जब्ती शुरू, 35 किलो चांदी के जेवर जब्त
05-Mar-2024 6:24 PM
पुलिस की चुनावी चेकिंग, जब्ती शुरू, 35 किलो चांदी के जेवर जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मार्च। लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लगने से पहले ही  पुलिस ने सघन ये किंग शुरू कर दिया है । सोमवार को 35 किलो चांदी के  जेवर जब्त कर एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने इस जब्ती को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वाहन  चेकिंग के दौरान अर्टिगा कार से  करना बताया है ।जेवरों की कीमत  लगभग 27.52  लाख रूपए बताया है । मंदिर हसौद पुलिस ने  धारा 102  के तहत जब्त किया है।

मंदिर हसौद एवं थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार को मंदिर हसौद टोल नाका पास वाहनों का चेकिंग  प्वाइंट लगाया था ।इस  दौरान मारूति अर्टिगा सी जी/07/बी यू/8984 को चेक करने पर भीतर रखे  बैग में चांदी के जेवरात रखा होना पाया गया।  वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजेश सोनी(48)निवासी सदर बाजार दुर्ग का  बताया।  जेवरातों के संबंध में  कोई दस्तावेज, बिल  प्रस्तुत न कर  गुमराह करता रहा । पुलिस ने राजेश सोनी के कब्जे से  35 किलो 743 ग्राम चांदी के जेवरात जब्त किया।


अन्य पोस्ट