रायपुर

पूर्व विधायक मंतुराम पवार का भाजपा प्रवेश
04-Mar-2024 6:41 PM
पूर्व विधायक मंतुराम पवार का भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च। सोमवार को प्रदेश के दो नामचीन नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ  भाजपा प्रवेश किया। इनमें  जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष  अरुण सिंह चौहान, पूर्व विधायक मंतूराम राम पवार प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के दो सौ से अधिक प्रतिनिधि सहित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी भी  भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल जी संगठन महामंत्री पवन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि पिछले महीने दो पूर्व विधायकों विधान मिश्र, प्रमोद शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया था।

कांग्रेस जनता से दूर होती जा रही-साव

इस मौके पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उनके ही नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। साव ने कहा कि कांग्रेस धीरे धीरे जनता से दूर होती जा रही है।


अन्य पोस्ट